न्यायालय पर विचाराधीन मामले पर हो रहे अवैध निर्माण को रोकवाने की मांग

रूदौली-अयोध्या। रूदौली क्षेत्र के ग्राम दफ़ियापुर में न्यायालय में विचाराधीन विवादित भूमि पर जबरन निर्माण करने का मामला प्रकाश में आया है।मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों से की है।
केशरी प्रसाद पुत्र इंद्रपाल ग्राम दफ़ियापुर परगना व तहसील रुदौली थाना पटरंगा ने शिकायतीपत्र के माध्यम से कहा है कि भूमि गाटा संख्या 260 /0.228हे0 स्थित ग्राम दफ़ियापुर के बंटवारे का वाद न्यायालय उपजिलाधिकारी रूदौली के न्यायालय पर योजित किया है जो न्यायालय पर विचाराधीन है जिसकी अगली तारीख 22/03/2022 को नियत है।मुकदमे के दौरान विपक्षी रामकुमार पुत्र सुंदर लाल विवादित भूमि पर जबरन नया निर्माण कर रहे हैं मना करने पर विपक्षी फौजदारी पर आमादा हैं।जबकि जब तक उक्त भूमि का वाद न्यायालय पर चल रहा है तब तक विपक्षी को उस पर कोई निर्माण न करना चाहिए।इससे पहले भी विपक्षी एक बार निर्माण का प्रयास कर चुके हैं मना करने पर फौजदारी पर आमादा हो गए थे तब एसडीएम महोदय को शिकायत करने पर निर्माण रुक गया था लेकिन अब फिर से उसी भूमि पर निर्माण कर रहे है।पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या से शिकायत की है कि भूमि गाटा संख्या 260 रकबा 0.228 है0 स्थित ग्राम दफ़ियापुर का जब तक बटवारा न हो जाय तब तक अवैध निर्माण रुकवा दिया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *