न्यूज18 इंडिया के डायमंड स्टेट्स समिट – बदलता पूर्वी उत्तर प्रदेश में बोले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 

न्यूज18 इंडिया के डायमंड स्टेट्स समिट – बदलता पूर्वी उत्तर प्रदेश में बोले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

 

उपेक्षा से विकास की नई रफ्तार तक पहुंचा पूर्वी उत्तर प्रदेश

 

पूर्वी उत्तर प्रदेश के युवाओं में प्रतिभा है, अवसर मिले तो वे देश का नेतृत्व कर सकते हैं

 

लखनऊ। पूर्वी उत्तर प्रदेश में विकास, बदलाव और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा के लिए न्यूज18 इंडिया ने गोरखपुर में डायमंड स्टेट्स समिट – बदलता पूर्वी उत्तर प्रदेश’का आयोजन किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया और क्षेत्र में हो रहे बदलावों तथा सरकार के विकास मॉडल पर विस्तार से अपनी बात रखी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश ने उपेक्षा का एक लंबा दौर देखा है। बीमारी, बाढ़, बेरोजगारी और माफिया तंत्र जैसी चुनौतियों ने लंबे समय तक क्षेत्र के विकास को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि आज डबल इंजन सरकार के प्रयासों से पूर्वी उत्तर प्रदेश में विकास की नई रफ्तार दिखाई दे रही है।

उन्होंने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों में प्रतिभा की कभी कमी नहीं रही। रोजगार और अवसरों के अभाव में यहां से बड़े पैमाने पर पलायन हुआ, लेकिन अब युवाओं को शिक्षा, कौशल, रोजगार और स्वरोजगार के लिए बेहतर अवसर और प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

 

शिक्षा और युवाओं के लिए नए अवसर

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव हुआ है। नए विश्वविद्यालयों, मेडिकल कॉलेजों, बेहतर स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर, मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग और आधुनिक आईटीआई के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि “आज का युवा बदलते हुए भारत का हिस्सा बनकर उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की क्षमता को पहचानकर उन्हें सही प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों को क्षेत्र से पलायन रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

 

स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा बदलाव

पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफेलाइटिस की चुनौती का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बीमारी के खिलाफ व्यापक अभियान चलाकर इस समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया गया है। उन्होंने गोरखपुर में ।प्प्डै और पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में मेडिकल कॉलेजों के विस्तार को स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए बड़े बदलाव का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि आज लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दूसरे राज्यों की ओर जाने की जरूरत कम हुई है।

 

कानून-व्यवस्था से बदला माहौल

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक समय पूर्वी उत्तर प्रदेश की पहचान माफिया तंत्र के कारण भी होती थी। आज सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के कारण कानून-व्यवस्था की स्थिति में बड़ा बदलाव आया है।उन्होंने कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था के कारण निवेश और रोजगार के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार हुआ है। “डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश को माफिया मुक्त करने का काम किया है,” मुख्यमंत्री ने कहा।

 

बेहतर कनेक्टिविटी से विकास को मिली रफ्तार

मुख्यमंत्री ने सड़क, एक्सप्रेसवे और हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार को क्षेत्र के विकास की बड़ी वजह बताया। उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी के कारण गोरखपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश निवेश, रोजगार और कारोबार के नए अवसरों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने गोरखपुर की एयर कनेक्टिविटी में हुए विस्तार का उल्लेख करते हुए कहा कि अब क्षेत्र देश के प्रमुख शहरों से पहले की तुलना में कहीं बेहतर तरीके से जुड़ा है।

 

काशी और अयोध्या ने आस्था के साथ अर्थव्यवस्था को दी नई ताकत

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम और अयोध्या धाम का विकास केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि इससे पर्यटन, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई ताकत मिली है। उन्होंने कहा कि आस्था और विकास का यह संगम उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

 

यूपी टॉप-3 इकॉनमी बना, जल्द 3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य”

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश कभी बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था, लेकिन आज प्रदेश देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि इस बदलाव में प्रदेश के युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि “आज यूपी टॉप-3 इकॉनमी के रूप में देश में उभरा है, इसके पीछे युवाओं का योगदान है।”योगी आदित्यनाथ ने विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश जल्द ही 3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा और पूर्वी उत्तर प्रदेश इस विकास यात्रा का महत्वपूर्ण आधार बनेगा।

 

पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर व्यापक चर्चा

डायमंड स्टेट्स समिट दृ बदलता पूर्वी उत्तर प्रदेश’ में क्षेत्र के विकास, राजनीति, प्रशासन, संस्कृति और सामाजिक बदलाव से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में भाजपा सांसद रवि किशन, बीजेपी विधायक राजेश त्रिपाठी, फतेह बहादुर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, गोरखपुर के मेयर मंगलेश श्रीवास्तव, मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद, पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर, पूर्व डीजी सूर्य कुमार शुक्ला, लेखक शांतनु गुप्ता, गीता प्रेस ट्रस्ट के ट्रस्टी देवी दयाल अग्रवाल एवं अजय प्रसाद अग्रवाल तथा शास्त्रीय गायिका डॉ. शोमा घोष और गायिका वंदना मिश्रा ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में इस बात पर जोर रहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में हो रहा बदलाव अब केवल क्षेत्रीय विकास की कहानी नहीं, बल्कि विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की व्यापक यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *