पत्रकारों पर अभद्र टिप्पणी के मामले में कार्रवाई की मांग – तीन पत्रकार संगठनों ने एसपी को सौंपा प्रार्थना पत्र

पत्रकारों पर अभद्र टिप्पणी के मामले में कार्रवाई की मांग

– तीन पत्रकार संगठनों ने एसपी को सौंपा प्रार्थना पत्र

फोटो परिचय- (8) एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपने के लिए खड़े पत्रकार संगठनों के पदाधिकारी।

फतेहपुर। पत्रकारों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई न होने पर जिले के पत्रकार संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताई है। मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन, साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन और भारतीय पत्रकार जन समिति के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक से मुलाकात की और उन्हें प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

पत्रकार संगठनों ने कहा कि पत्रकारों का सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ पत्रकारों की सुरक्षा भी लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेश त्रिवेदी और जिलाध्यक्ष रवि कश्यप के नेतृत्व में पहुंचे पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक को पूरे मामले से अवगत कराया। सौंपे गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, पत्रकारों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में संदीप पटेल के विरुद्ध 27 अक्टूबर को थाना कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 0524 विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया था। पत्रकार संगठनों का आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है। पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक से आरोपी के खिलाफ नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान, साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शहंशाह आब्दी, साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष त्रिभुवन यादव, भारतीय पत्रकार जन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश सहगल, प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र अवस्थी, मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेश त्रिवेदी, भारतीय पत्रकार जन समिति के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र अवस्थी, साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला महासचिव धीर सिंह यादव वसीम राजू सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

———————————————————————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *