पार्षद का शपथ ग्रहण :ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति ने महापौर का आभार व्यक्त किया

पार्षद का शपथ ग्रहण :ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति ने महापौर का आभार व्यक्त किया

लखनऊ – ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा तथा महासचिव विवेक शर्मा ने पार्षद को शपथ ग्रहण संपन्न करा कर जनहित कार्यों को गति देने हेतु ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति ने पत्र लिखकर महापौर का आभार व्यक्त किया।
हाल ही में न्यायालय के आदेश पर वॉर्ड 73 के नवनिर्वाचित पार्षद ललित किशोर तिवारी को पद की शपथ दिलाकर महापौर ने न केवल न्यायिक आदेशों का सम्मान किया है, बल्कि लोकतंत्र की गरिमा को भी ऊंचा उठाया है। इस कठिन दौर में नगर के विकास और जनहित के अनेक आवश्यक कार्य रुक गए थे, जिससे आम नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। ऐसी विषम परिस्थिति में भी महापौर ने विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए हमेशा आम जनता के हितों को सर्वोपरि रखा तथा सकारात्मक प्रतिबद्धता दिखाते हुए माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हुए आज शपथ ग्रहण कार्यक्रम को गरिमापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया गया जिसके लिए महापौर का आभार व्यक्त किया गया। महापौर के इस कदम से नगर निगम और जनता के बीच का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। ऐसी आशा है कि अब फैजुल्लागंज सहित पूरे क्षेत्र के रुके हुए विकास कार्यों को फिर से रफ्तार मिलेगी।

रूप कुमार शर्मा
अध्यक्ष
ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति, लखनऊ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *