पीड़ित परिवार से जिला अस्पताल मिलने पहुंचे सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।थाना कैंट क्षेत्र के ककरही बाजार में हुई हत्या की घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता जिला अस्पताल पहुंचे।मंगलवार को विधायक ने अस्पताल में भर्ती घायल महिला का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली।उन्होंने घायल महिला को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।विधायक ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता और सहयोग का आश्वासन दिया।इस दौरान जिला अस्पताल के सीएमएस और ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. आशीष श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।चिकित्सकों ने विधायक को घायल महिला की स्वास्थ्य स्थिति और उपचार की प्रगति से अवगत कराया।
बताते चले कि यह घटना सोमवार को थाना कैंट के ककरही बाजार मे घटी थी।जहां दो दिन पहले पारिवारिक विवाद हिंसक हो गया था।शौचालय को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई पर हमला कर उसकी हत्या कर दी थी।बीच-बचाव करने पहुंची मृतक की पत्नी भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी
है।

