पीयूष जैन की कार्यवाही पर स्वागत की जगह अगर सपा कुछ बोल रही ई इसका मतलब दाल में कुछ काला है-केशव प्रसाद मौर्या

 

जौनपुर, बीजेपी जन विश्वास यात्रा में भाग लेने के लिए शुक्रवार को जौनपुर पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पुलिस लाइन परिसर में पत्रकरो से बात करते हुए कानपुर के व्यापारी पीयूष जैन की कार्यवाही को सही बताते हुए समाजवादी पार्टी पर हमला बोला कहा कि यदि समाजवादी पार्टी इसका स्वागत की जगह अगर सपा कुछ बोल रहा है तो इसका मतलब दाल में कुछ काला है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा अगर छापे की किसी कार्यवाही के लिए अगर एक भी शब्द उनके मुंह से निकला है ये चोर की दाढ़ी का तिनके जैसा है।जांच की एजेंसियां होती है अगर वो कार्यवाही नही करती ये तहखाने में छिपाया गया गरीब कल्याण के 280 करोड़ रुपया कैश कहा से बरामद होता।समाजवादी पार्टी ने अपने कार्यकाल जो भ्रष्टाचार किया है उसका खुलासा हुआ है जो छापे की कार्यवाही चल रही सही है।उस छापे की कार्यवाही को अगर सपा स्वागत करने की जगह अगर उस पर कोई भी बयान दे रही है तो दाल में कुछ काला है।इससे पूर्व जनपद में भाजपा का तीन दिवसीय जन विश्वास यात्रा में भाग लेने के लिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का पुलिस लाइन में बीजेपी नेताओं द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया। तदुपरांत पुलिस लाइन परिसर में ही गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। इस दौरान उनके साथ बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *