पुलिस ने 15 हजार का इनामिया सहित दो को किया गिरफ्तार

एक बाइक,चांदी का सिक्का,देशी तमंचा व कारतूस 12 बोर,19  मोबाइल फोन बरामद
रूदौली-अयोध्या। पटरंगा थाने की पुलिस टीम ने गुरुवार को अशरफपुर गंगरैला मोड़ रानीमऊ से पन्द्रह हजार का इनामिया सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के 19 अदद मोबाइल फोन,एक मोटरसाइकिल,एक चांदी का सिक्का,एक देशी तमंचा 12 बोर व दो जिन्दा कारतूस 12 बोर पुलिस ने बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार पटरंगा थानां की पुलिस टीम अपराधियों पर नियंत्रण के लिए अभियान चला रही थी तभी स्थानीय थाना पर पंजीकृत मुकदमा अपराधी संख्या 224/21 धारा 457/380/411/413 से सम्बंधित पन्द्रह हजार का इनामिया सहित दो आरोपियों मोनू उर्फ अब्दुल मन्नान पुत्र खालिद उर्फ भन्नु निवासी नेवरा थाना मवई व श्रवण उर्फ राका पुत्र जसकरन निवासी भुरेहरी रामसनेही घाट बाराबंकी को प्रभारी निरीक्षक विवेक सिंह,उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव(चौकी प्रभारी हाइवे),उपनिरीक्षक गुलाम रसूल,कांस्टेबल मनीष कुमार तिवारी,सुशील कुमार सिंह,रवि चौधरी,राजकुमार,जीत बहादुर यादव,रामकिशुन यादव,रामाश्रय यादव,अभिषेक कुमार के साथ मौके पर पहुँच अशरफपुर गंगरैला मोड़ रानीमऊ के पास से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से विभिन्न कम्पनियों के 19 अदद चोरी के मोबाइल फोन,एक मोटरसाइकिल,एक चांदी का सिक्का,एक देशी तमंचा 12 बोर व दो जिन्दा कारतूस 12 बोर तथा 2160 रुपये चोरी गया माल बरामद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *