पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने मोइद खान से मिलकर हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने मोइद खान से मिलकर हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन ने मोईद खान के जेल से छूटने के बाद भदरसा उनके आवास पर मुलाकात किया।इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फोन पर वार्ता कर उनका हालचाल लिया और हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया। शनिवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने मोईद खान के जेल से छूटने के बाद भदरसा उनके आवास पर जाकर मुलाकात करके उनका हाल-चाल लिया एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी से फोन पर वार्ता करायी, प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फोन वार्ता कर उनका हालचाल लिया,राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम पहले भी आपके साथ थे आगे भी साथ रहेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने मोईद खान व उनके परिवार का हर संभव मदद का भरोसा दिलाया , पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन ने कहा भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के इशारे पर बुजुर्ग मोईद खान को फर्जी मुकदमे में फंसा कर अपमानित करना उनके बेकरी एवं प्रतिष्ठान पर बुलडोजर चलाकर परिवार की आर्थिक क्षति करने का काम भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया गया था लेकिन आज न्यायालय ने मोईद खान जी को बइज्जत बरी कर दिया और वह अपने घर पहुंच गए ,पूर्व मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और मीडिया के लोगों ने जिस तरह से चैनल में मोईद खान साहब को अपराधी घोषित कर दिया था मेरा उनसे सवाल है कि क्या आर्थिक सामाजिक क्षति की भरपाई करते हुए वो आज उनसे माफ़ी मांगेंगे, जब से भाजपा की सरकार आई है पूरे प्रदेश में यह लोग इसी तरह से फर्जी मुकदमे लगाकर लोगों का उत्पीड़न कर रहे हैं उत्तर प्रदेश की देवतुल्य जनता इस बात को जान चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब 2027 में प्रदेश में श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बना कर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *