(पेशावर)पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरने से एक शिक्षक समेत 21 बच्चों की मौत
पेशावर,15 अक्टूबर। पाकिस्तान के पेशावर में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के दिर कॉलोनी में एक निजी स्कूल की छत गिरने से 20 छात्रों और एक महिला शिक्षिका सहित 21 लोगों की मौत हो गई। लेडी रीडिंग अस्पताल के प्रवक्ता मुहम्मद आसिम ने बताया कि जान गंवाने वाले सभी बच्चों की उम्र 13 से कम है। हादसे के बाद अस्पताल 17 बच्चे घायल अवस्था में लाए गए थे, जिन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ा है।
पाकिस्तान की रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता बिलाल अहमद फैजी ने बताया कि बचाव कर्मियों ने छात्रों और शिक्षकों सहित लगभग 20 लोगों को अस्पतालों पहुंचाया था।
स्कूल के करीब 10 से अधिक बच्चों को प्राथमिक उपचार देकर अस्पतालों से वापस भेज दिया गया है। अभी भी कई बच्चों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है।
बचाव और राहत कार्य जारी है। अस्पतालों में आपातकाल घोषित किया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में सुरक्षा मानकों की कमी और घटिया निर्माण सामग्री के कारण छतों और इमारतों का गिरना आम है।
जुलाई में, उमरकोट के पास एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की बाहरी दीवार का एक हिस्सा ढह जाने से 3 से 13 वर्ष की आयु की तीन लड़कियों की मौत हो गई।
जून में, लाहौर के काहना इलाके में एक निजी ट्यूशन सेंटर की छत गिरने से 14 बच्चों की जान चली गई थी।
००

