प्रभु श्रीराम व हनुमान मिलन देख प्रफुल्लित हुए दर्शक 

प्रभु श्रीराम व हनुमान मिलन देख प्रफुल्लित हुए दर्शक

-मालवीय नगर की प्राचीन रामलीला में उमड़े दर्शक

गोण्डा।

मालवीय नगर स्थित जनपद मुख्यालय की प्राचीन नगर रामलीला में सप्तम् दिवस कल की लीला में हनुमान जी का प्रभु श्री राम से मिलन सुग्रीव मित्रता बाली वध तथा तारा शोक व किष्किंधा पर प्रभु का चातुर्मास निवास की लीला का रोचक मंचन किया गया। अयोध्याधाम के हनुमत लीला मंडल के कलाकारों ने भगवती सीता की खोज में पशु पक्षियों से विरह भाव से पूंछते पूंछते वे किष्किंधा पहुंचे जहां ब्राह्मण वेश में हनुमान और फिर सुग्रीव से मित्रता हुई। प्रभु ने सुग्रीव की सहायता करते हुए बालि का वध किया। सुग्रीव को राजा और अंगद को युवराज बनाकर स्वयं किष्किंधा पर चतुर्मास व्यतीत करने लगे। कलाकारों के मनोहारी मंचन से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। भगवान के जुलूस का नगर के कई स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया।

रामलीला में आए श्रद्धालुओं का अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह एवं लीला संरक्षक अरुण कुमार शुक्ल ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पर पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप,संजय तिवारी, धीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय, सभासद रामगोपाल साहू, हरीश शुक्ला एवं गोपेश श्रीवास्तव आदि पदाधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *