प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर विद्युत उपभोक्ताओं ने जताया आक्रोश

प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर विद्युत उपभोक्ताओं ने जताया आक्रोश

(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।जिले के तहसील बीकापुर क्षेत्र के प्रीपेड स्मार्ट मीटरो में हो रही गड़बड़ियों और ज्यादा आ रहे बिलों को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश पनप रहा है।मंगलवार को दर्जनों उपभोक्ताओं के साथ संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने उप जिलाधिकारी से मिलकर इसे हटवाने की मांग की । साथ में दस दिनों के अन्दर न हटाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।तहसील क्षेत्र बीकापुर के विद्युत उपकेंद्र केरालाल खा अंतर्गत ग्राम पंचायत जाना चौबेपुर स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं मे सूबेदार, राजकुमार, विपता, बासमती, सहित दर्जनों लोगों ने बीकापुर तहसील पहुंचकर विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए इस मीटर को हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र उप जिलाधिकारी श्रेया को दिया। वही संयुक्त मोर्चा के संयोजक मायाराम वर्मा ,शेख मोहम्मद इशहाक‌,मायाराम यादव ,जनौस के प्रदेश उपाध्यक्ष शेर बहादुर शेर, बार ऐसोशियन के पूर्व अध्यक्ष मोइनुद्दीन, विश्वास राणा, रमेश सहित दर्जनो लोगों ने हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र देकर दस दिनो के अंदर उपभोक्ताओं के घर लगे प्रीपेड मीटर को हटवाने की मांग की । साथ में न हटाने की दशा में विद्युत विभाग के विरोध में आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *