शीतल पेयजल की टोटी से गर्म जल निकलने से रेल यात्री परेशान

शीतल पेयजल की टोटी से गर्म जल निकलने से रेल यात्री परेशान

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित रेल यात्रियों को इस समय भीषण गर्मी से निजात दिलाने के लिए रेल विभाग द्वारा शीतल जल की टोटियां तो लगी है लेकिन वह निष्प्रोज्य ही दिखाई दे रही है। इसका खुलासा उसे समय हुआ जब रेल यात्री इन टोटियों से पानी का उपयोग करते दिखे पूछने पर बताया कि इन टोटियों से भी गर्म पानी ही निकल रहा है।जबकि जानकारों की माने तो इसमें से ठंडा पानी निकालना चाहिए लेकिन इस समय भीषण गर्मी के दौरान भी रेल यात्रियों को शीतल जल नहीं मिल रहा है जिसके चलते दूर दराज से आने जाने वाले रेल यात्रियों को गर्म पानी ही पीने को मिल रहा है। यही दशा प्लेटफार्म नंबर पर भी है। जिसके चलते इधर से गुजरने वाले रेल यात्रियों का मानना है अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर चारों तरफ अव्यवस्था ही दिखाई दे रही है। जिसके चलते रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है परंतु इस गंभीर समस्या पर संबंधित रेल विभाग के अधिकारी हुआ कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *