फरियादियों को न्याय दिलाना व क्षेत्र को अपराध मुक्त रखना सीओ रुदौली की प्रमुख प्राथमिकता 

फरियादियों को न्याय दिलाना व क्षेत्र को अपराध मुक्त रखना सीओ रुदौली की प्रमुख प्राथमिकता

 

अयोध्या।रुदौली सर्किल मे फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाना तथा क्षेत्र को अपराध मुक्त रखना नवागत सीओ रुदौली अरविंद सोनकर की प्रमुख प्राथमिकता है।यह बातें उन्होंने कार्यभार ग्रहण करते समय बताई।उन्होंने अपराधियों को सख्त चेतावनी भरे लहजे में कहा कि वह अपराध छोड़ दें या फिर उनके रहते रुदौली सर्किल क्षेत्र।कहा कि अगर कोई भी अराजक तत्व या अपराधी समाज मे आपराधिक कार्य करते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने फरियादियों से कि अगर उनके सर्किल मे संबंधित थानों पर थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी द्वारा समस्याओं को नहीं सुना जाता है तो वे वेहिचक अपनी समस्या को उनसे कह सकते हैं या फिर उनके सीयूजी नंबर पर बता सकते हैं।मालूम हो कि अपराध पर अंकुश लगाने और जनविश्वास कायम रखने के उद्देश्य से एसएसपी डाक्टर गौरव ग्रोवर ने सीओ राम जन्मभूमि व सदर रह चुके अरविंद सोनकर पर भरोसा जताते हुए रुदौली सर्किल की कमान संभाली है।बताते चले कि सीओ रुदौली अरविंद सोनकर एक सुलझे हुए पुलिस अधिकारी है।इससे पहले सीओ सदर के रूप में उन्होंने अपनी कार्यशैली, जनसुनवाई और प्रभावी पुलिसिंग से अलग पहचान बनाई थी।राम जन्मभूमि क्षेत्र जैसे अति संवेदनशील और महत्वपूर्ण दायित्वों के निर्वहन में भी उनकी भूमिका सराहनीय रही है।पुलिस महकमे में उनकी पहचान ऐसे पुलिस अधिकारियो मे की जाती है जो फरियादियों की समस्या गंभीरता से सुनते हैं,वहीं अपराध और अपराधियों के प्रति सख्त रुख अपनाते हैं।रुदौली सर्किल में उनकी तैनाती को क्षेत्र की कानून-व्यवस्था के लिए सकारात्मक कदम माना जा रहा है।आम नागरिकों को जहां निष्पक्ष सुनवाई और त्वरित कार्रवाई की उम्मीद है,वहीं अपराधी तत्वों में पुलिस की बढ़ती सक्रियता को लेकर बेचैनी देखी जा रही है।मालूम हो कि एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी के नेतृत्व तथा एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर के दिशा-निर्देशन में रुदौली सर्किल में अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था और जनसुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति पर कार्य किया जा रहा है।

एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने सभी पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि कानून का पालन करने वालों को पूरा सम्मान मिलेगा,जबकि अपराध और अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *