बदलापुर थाना अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा जिला बदर अपराधी को अबैध तमन्चे के साथ किया गया गिरफ्तार

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर।
डा0 अजयपाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नगर निकाय चुनाव 2023 के दृष्टिगत अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं उनकी की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शैलेन्द्र कुमार सिंह के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विनीत राय के नेतृत्व में उ0नि0 द्वारिकानाथ यादव मय हमराही कर्मचारी के आगामी नगर निकाय चुनाव 2023 के दृष्टिगत देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित अभियुक्त, व अवैध वाहन/संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि जिला बदर अपराधी,थाना क्षेत्र की सीमा में मौजूद है तथा उसके पास अबैध तमन्चा है जो गजाधरपुर से बदलापुर की तरफ आ रहा है यदि जल्दी किया जाय तो उनको पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर उक्त पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए कठार नहर पुलिया पर गाढाबन्दी कर जिला बदर अपराधी मोहित शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा नि0 ग्राम पट्टीदयाल थाना बदलापुर जौनपुर उम्र करीब 20 वर्ष को दिनांक 13.04.2023 समय 22.20 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमन्चा .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ । गिरफ्तार शुदा जिला बदर अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर धारा 3/10 उ0प्र0 गुन्डा अधि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त-
मोहित शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा नि0 ग्राम पट्टीदयाल थाना बदलापुर जौनपुर उम्र करीब 20 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *