बाराबंकी। हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र के सिद्धौर ब्लॉक के उसमानपुर स्थित हनक बुद्ध विहार एवं संत शिरोमणि गुरु

बाराबंकी। हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र के सिद्धौर ब्लॉक के उसमानपुर स्थित हनक बुद्ध विहार एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर परिसर में मंगलवार को महापुरुष पेरियार ललई सिंह यादव की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बारिश के बावजूद समारोह में हजारों लोग पहुंचे। आयोजन दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के बाराबंकी जिला अध्यक्ष एवं हाईकोर्ट लखनऊ के अधिवक्ता हरिप्रसाद हनक के नेतृत्व में हुआ। मुख्य अतिथि रामदास बौद्ध, विशिष्ट अतिथि विक्रम कुमार एडवोकेट, उर्मिला बौद्ध व प्रेमलता बौद्ध सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गुरु रविदास व बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण तथा पेरियार ललई सिंह यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर बुद्ध वंदना की गई। सांस्कृतिक विभाग के सहयोग से हरिप्रसाद नाटक, म्यूजिक एंड डांस पार्टी ने पेरियार ललई सिंह यादव के जीवन और संघर्ष पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया। लोकगायक सोनेलाल यादव एवं साथियों ने लोकगीतों के माध्यम से उनके जीवन और विचारों को प्रस्तुत किया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों से उत्साहवर्धन किया। समारोह में कोटवा धाम और काशी-बनारस से पहुंचे 151 साधु-संतों के लिए भोजन व जलपान की व्यवस्था की गई तथा दान-दक्षिणा देकर सम्मानित किया गया। परिसर में भंडारा भी आयोजित हुआ। आयोजक हरिप्रसाद हनक ने अतिथियों का माल्यार्पण, बैज व पंचशील पट्टी पहनाकर स्वागत किया। आयोजकों ने संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर परिसर में इंटरलॉकिंग कार्य कराने के लिए हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत व सिद्धौर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती आरती रावत के प्रति आभार जताया। मंच से उनका स्वागत एवं सम्मान भी किया गया। इस मौके पर केशव राम गौतम, निर्मल कुमार गौतम, दीपक कुमार गौतम, वीरेंद्र गौतम, नीरा गौतम, जगदीश कनौजिया, सोनेलाल यादव, शिवम कुमार, नीलम गौतम, रानी गौतम, पुष्पा गौतम, संत रमेश चंद्र सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोठी थाना पुलिस बल भी मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *