बारिश से बड़ा रमना क्षेत्र में जलभराव, कई शिकायतों के बावजूद नहीं हुई सुनवाई का आरोप

बारिश से बड़ा रमना क्षेत्र में जलभराव, कई शिकायतों के बावजूद नहीं हुई सुनवाई का आरोप

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।शहर के बड़ा रमना क्षेत्र स्थित नानकपुरा वार्ड में बारिश के बाद जलभराव की गंभीर समस्या सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बारिश होते ही मोहल्ले की सड़कें और गलियां पानी से भर जाती हैं, जिससे आवागमन में भारी परेशानी होती है।मोहल्ला वासियों का कहना है कि इस समस्या के समाधान के लिए वे कई बार नगर निगम और क्षेत्रीय विधायक को प्रार्थना-पत्र दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद जल निकासी की व्यवस्था नहीं सुधारी गई, जिससे हर बारिश में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि जलभराव के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत होती है।साथ ही गंदा पानी जमा रहने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।इस समस्या पर मोहल्ले वासियों ने नगर निगम प्रशासन और जन प्रतिनिधियों से जल्द से जल्द स्थायी समाधान कराने की मांग की है,ताकि आगामी बारिश में लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *