5 दिवसीय मण्डल स्तरीय किशोरावस्था शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जेडी की अध्यक्षता में शुरु
अयोध्या।पांच दिवसीय मण्डल स्तरीय किशोरावस्था शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुरु हुआ। जो 31 अगस्त तक चलेगी।कार्यक्रम में संयुक्त शिक्षा निदेशक ने किशोरावस्था शिक्षा के विभिन्न विषय वस्तुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक अपने जनपद के विद्यालयों में किशोरावस्था शिक्षा को पूरे मन से पढ़ाये। कार्यक्रम मे विषय विशेषज्ञ प्रतिभा तिवारी प्रवक्ता डायट, डॉ जगजीत कुमार मंडलीय मनोविज्ञान शाला, डॉ अरूणेश कुमार पाण्डेय एवं श्रीमती अलका सोनी मंडलीय मास्टर ट्रेनर के द्वारा किशोरावस्था शिक्षा कार्यक्रम की विभिन्न विषय वस्तुओं पर परिचर्चा एवं गतिविधियां कराई जा रही हैं।निशा मिश्रा सह नोडल अधिकारी,
किशोरावस्था शिक्षा कार्यक्रम ने बताया कि अयोध्या मण्डल में प्रत्येक जनपद से पांच शिक्षक, कुल 25 शिक्षकों ने मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।डॉ अन्नपूर्णा सिंह कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में योगदान दे रही हैं।अलक्ष्या पाण्डेय, छाया देवी, कनक चतुर्वेदी,सहित कई लोग उपस्थित रहे।

