बीकापुर में फूड विभाग टीम ने छापा मारकर लिया खोवा का नमूना

बीकापुर में फूड विभाग टीम ने छापा मारकर लिया खोवा का नमूना

अयोध्या।बीकापुर क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने देर रात कार्रवाई करते हुए कई प्रतिष्ठानों पर जांच की और खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए। टीम ने काली चरन मिष्ठान भंडार तथा वैष्णवी डेयरी के गोदाम से मिठाई और खोवा के सैंपल लिए।बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई एसडीएम बीकापुर श्रेया की शिकायत के बाद की गई। एक दिन पहले एसडीएम श्रेया और सीओ बीकापुर ने क्षेत्र के कई मिष्ठान भंडारों और रेस्टोरेंटों का निरीक्षण किया था, जहां विभिन्न खामियां पाई गई थीं।
इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नायब तहसीलदार रामखेलावन की मौजूदगी में देर रात दुकानों और गोदामों की जांच कर सैंपलिंग की। अब लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *