भीषण गर्मी में सुबह से ही शहर के रोडवेज,रेलवे स्टेशन सहित प्रमुख मार्गों पर दिखा सन्नाटा
अयोध्या।भीषण गर्मी का असर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सुबह से ही दिखाई दे रहा है।रविवार को सबसे गर्म दिन रामनगरी में आंका गया।वहीं सोमवार को भी यही दशा सुबह से ही दिखाई दी।शहर मे चाहे रोडवेज स्टेशन हो, रेलवे स्टेशन हो,प्रमुख मार्ग हो सभी जगह सन्नाटा पसरा था।जिसका मुख्य कारण इस समय प्रचंड गर्मी दिखाई दे रही थी।इस समय सबसे दयनीय दशा जिला चिकित्सालय की है यहां पर प्रतिदिन भारी संख्या में डायरिया सहित अन्य रोगियों से ग्रसित मरीज आ रहे हैं। यहां तक कि आशंका यही जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में जिला चिकित्सालय में मरीजों की इतनी भीड़ खास कर मई और जून में होगी कि लोगों को भर्ती करना भी मुश्किल होगा।देखा जाए तो सोमवार को भी सुबह से ही सूर्य की प्रचंड किरणों से लोग मजबूरी में अपने-अपने घरों से निकलते दिखाई दिए वहीं कुछ धूप से बचने के लिए अगौछा, छाता तथा शरीर को गर्मी से निजात देने के लिए खीरा, ककड़ी, दही, छाछ जैसे ठंडे पेय पदार्थो का जिलों का सेवन करते दिखाई दिए।इस समय सबसे अधिक परेशानी दोपहर के समय में धूप से लोगों को हो रही है। कई चिकित्सकों ने लोगों से अपील भी किया है कि गर्मी बहुत तेज है इसलिए गर्मी से बचने के लिए हो सके प्रातः 10:00 बजे के बाद शाम 5:00 बजे से पहले बच्चे बुजुर्ग तथा खासकर गर्भवती महिलाएं बाहर निकले। जो लोग निकले वह फुल आस्तीन की कपड़े सिर को ढक कर ही निकले और कोशिश यही करें कि दोपहर में अपने घरों से निकलने का परहेज करें।

