मंडल स्तरीय वैज्ञानिक संगोष्ठी में स्नेहा मौर्य ने हासिल किया प्रथम स्थान

मंडल स्तरीय वैज्ञानिक संगोष्ठी में स्नेहा मौर्य ने हासिल किया प्रथम स्थान

राज्य स्तरीय वैज्ञानिक संगोष्ठी के लिए हुआ चयन

प्रयागराज। आरपी रस्तोगी इंटरमीडिएट कॉलेज, मलाक हरहर प्रयागराज की छात्रा स्नेहा मौर्य ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मंडल स्तरीय वैज्ञानिक संगोष्ठी में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद का गौरव बढ़ाया है।

राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज, प्रयागराज में राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में संयुक्त शिक्षा निदेशक, प्रयागराज मंडल, प्रयागराज के निर्देशन में मंडल स्तरीय वैज्ञानिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य- 2047 : संभावनाएँ एवं चुनौतियाँ” था। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की वर्तमान स्थिति, भविष्य की संभावनाओं तथा ऊर्जा सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में स्नेहा मौर्य ने विषय की गहन समझ, प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण एवं तार्किक विचारों के आधार पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस उपलब्धि के साथ ही स्नेहा का चयन राज्य स्तरीय वैज्ञानिक संगोष्ठी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता के उपरांत राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज, प्रयागराज के प्रधानाचार्य द्वारा स्नेहा मौर्य को प्रशस्ति-पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *