मऊ साड़ी व्यापार एसोसिएशन की मासिक बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत करने पर जोर

मऊ साड़ी व्यापार एसोसिएशन की मासिक बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत करने पर जोर

मऊ। मऊ साड़ी व्यापार एसोसिएशन की मासिक बैठक एसोसिएशन कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष जमाल अर्पण ने की। बैठक में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी एवं युवा टीम के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में मऊ के साड़ी व्यापार एवं व्यापारियों से जुडे़ कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में खैराबाद एवं मोहम्मदाबाद क्षेत्र को मिलाकर एक संयुक्त नगर कमेटी के गठन पर विचार किया गया। इसके साथ ही शहर के लिए अलग नगर कमेटी गठित करने पर भी चर्चा हुई, ताकि विभिन्न बाजारों के व्यापारियों को संगठित कर उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से एसोसिएशन के माध्यम से उठाया जा सके। व्यापारियों के साथ होने वाली गंभीर आर्थिक धोखाधड़ी एवं व्यापारिक मामलों को प्रभावी ढंग से निपटाने के लिए विशेष जांच टीम के गठन की आवश्यकता पर भी मंथन किया गया। बैठक में चर्चा हुई कि साड़ी एवं टेक्सटाइल व्यापार की आवश्यकताओं को देखते हुए मऊ में भी सक्षम स्तर पर विशेष जांच व्यवस्था स्थापित किए जाने की मांग को आगे बढ़ाया जाए। बैठक में यह भी तय किया गया कि नगर कमेटियों के गठन के बाद मऊ के विभिन्न बाजारों में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसके माध्यम से अधिक से अधिक व्यापारियों को एसोसिएशन से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा साड़ी व्यापार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एजेंटों के पंजीकरण एवं उन्हें एसोसिएशन से व्यवस्थित रूप से जोड़ने को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में जमाल अर्पण, मौलवी जमाल करिश्मा, मौलवी इकबाल, शफीकुर्रहमान कोठारी, शफीक डायमंड, आनंद गुप्ता, इकबाल बनारसी, अरशद अलमास, प्रशांत गुप्ता, जुल्फिकार बनारसी, शमीम एकता, शकील यूनाइटेड, नदीम जेमिनी एवं मोहम्मद फौजान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *