मदरसा गौसिया के छात्रों ने निकाला जुलूस

मल्हनी (जौनपुर):

खुटहन ब्लाक क्षेत्र के पोटरिया गांव स्थित मदरसा गौसिया के छात्र एवं ग्रामीणों ने जश्ने ईद मिलादुन नबी बनाम जुलुसे मोहम्मदी निकाला गया।

जुलूस कि शुरूआत हाफिज़ मोहम्मद अशरफ नें तिलावते कलाम पाक से की।इसके बाद जुलूस मदरसा गौसिया से निकलकर मदीना मस्जिद होते हुए पोटरियां कि गलियों और चौराहे से गुजरते हुये हसनपुर होकर जुलूस दोबारा फिर पोटरियां मदरसा गौसिया के पास आकर खत्म हुआ। इसके बाद शहीद बाबा की मज़ार पर चादर पोशी की गई और सब लोगों ने मिलकर इस मुल्क के और इस मुल्क के लोगों के लिए दुआ किया।इस मौके पर हाफिज मोहम्मद सलमान, मोहम्मद अतहर अली,मोहम्मद अतीक अहमद,मोहम्मद अली, मोहम्मद वसीम अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *