मनबढ़ों ने मारकर फोड़ा सर, फिर फुका घर।

मनबढ़ों ने मारकर फोड़ा सर फिर फुका घर।

पत्रकार- धनन्जय विश्वकर्मा

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हिंदी बघैला में मंगलवार रात को पकड़वल गांव से बारात आई थी। रात में लगभग 2:00 बजे पुरानी रंजिश को लेकर के डीजे साउंड बजाने के बहाने (डीजे की लीड तार चोरी होने के बहाने) को लेकर के खूनी संघर्ष हो गया।
बतादें कि हिंदी बघैला गांव के बड़ेलाल पुत्र मुन्नीलाल 48 वर्ष (अधिवक्ता, न्यायालय जौनपुर) को दबंगों ने मार कर के लहूलुहान कर दिया और बेटी कंचन 24 वर्ष जो 5 माह की प्रेग्नेंट थी। उसकी भी दबंगों ने पिटाई कर दिया। परिजन ने इसका विरोध किया तो उन लोगों को भी नहीं छोड़े, एक ही परिवार के 6 लोगों को मार कर लहू लुहान कर दिया। इतने पर भी उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ पीड़ित बड़ेलाल का एक मड़हा था। उसको दबंगों ने आग के हवाले कर दिया। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजा कला लाया गया जहां पर चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया जिला अस्पताल में पीड़ित अधिवक्ता बड़े लाल गौतम और उनकी बेटी कंचन गौतम का उपचार चल रहा है।

घटना के तहरीर मिलने पर सरायख्वाजा थाना प्रभारी अवनीश कुमार राय ने मौके पर जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *