महिलाओं के साहस, आत्मविश्वास और प्रेरणादायक जीवन यात्राओं का उत्सव बनेगा ‘क्राउन ऑफ करेज* ’

*महिलाओं के साहस, आत्मविश्वास और प्रेरणादायक जीवन यात्राओं का उत्सव बनेगा ‘क्राउन ऑफ करेज* ’

 

 

लखनऊ, 1 जून 2026:

वुमनशाइन मैगज़ीन एवं WCE (WomenShine Chamber of Entrepreneurship) द्वारा महिलाओं के लिए एक विशेष मंच ‘क्राउन ऑफ करेज’ का भव्य शुभारंभ किया गया। यह केवल एक पेजेंट नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास, साहस, व्यक्तित्व, प्रतिभा और प्रेरणादायक जीवन यात्राओं का उत्सव है।

इस अवसर पर डॉ. कविता सोमानी, रेनुका टंडन, रेनिता कपूर और प्रभा श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य अतिथि, प्रायोजक, सहयोगी संस्थाएं, मीडिया प्रतिनिधि, उद्यमी एवं विभिन्न क्षेत्रों की महिला नेतृत्वकर्ता उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते हुए वुमनशाइन एवं WCE की संस्थापक अपर्णा मिश्रा ने क्राउन ऑफ करेज की परिकल्पना और उद्देश्य साझा किए। उन्होंने कहा कि यह मंच महिलाओं को केवल उनके व्यक्तित्व के आधार पर नहीं, बल्कि उनके संघर्ष, उपलब्धियों, आत्मविश्वास और जीवन में दिखाई गई हिम्मत के लिए सम्मानित करेगा।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण क्राउन ऑफ करेज के आधिकारिक लोगो का अनावरण रहा, जिसने महिला शक्ति, आत्मविश्वास और नेतृत्व का संदेश दिया।

इस अवसर पर “Courage Has No Age” विषय पर बोलते हुए डॉ. कविता सोमानी ने कहा कि साहस, सपने और नई शुरुआत की कोई उम्र नहीं होती। उन्होंने महिलाओं को जीवन के हर पड़ाव पर स्वयं पर विश्वास रखने, नए अवसरों को अपनाने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। उनका प्रेरक संबोधन उपस्थित सभी महिलाओं के लिए उत्साहवर्धक रहा।

अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह मंच विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और जीवन अनुभवों को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम में विभिन्न शहरों में आयोजित होने वाले ऑडिशन की जानकारी भी साझा की गई।

आयोजकों ने सभी प्रायोजकों, सहयोगी संस्थाओं, समर्थकों और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से इस पहल को सफल शुरुआत मिली।

“Courage Has No Age” के संदेश के साथ क्राउन ऑफ करेज का उद्देश्य देशभर की महिलाओं को प्रेरित करना और उन्हें अपनी पहचान, क्षमता और उपलब्धियों का उत्सव मनाने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *