
पाली-(हरदोई) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अंतर्गत महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति नेहरू युवा केन्द्र, हरदोई की जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा जी के दिशानिर्देशन पर नेहरू युवा मंडल, पाली अध्यक्ष युवाकवि प्रशान्त कुमार”पी.के.”, विकास खण्ड भरखनी की राष्ट्रीय युवा कोर स्वयंसेविका, श्यामलता व ब्यूटीशियन प्रशिक्षण शिविर की प्रशिक्षिका नीलम ने प्रशिक्षार्थी महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग करते हुए समाज में महिला को गार्गी, अपाला, इंदिरा गांधी, कल्पना चावला जैसी महिला बन एक विशेष प्रतिष्ठित स्थान दिलाने की अपील करते हुए आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर युवामण्डल के पदाधिकारियों के अलावा प्रशिक्षण शिविर की प्रशिक्षार्थी महिलाएं रहीं।

