प्रधानाचार्यो के स्थाईकरण को लेकर अयोध्या विधायक से मिला प्रतिनिधिमंडल 

 

 

प्रधानाचार्यो के स्थाईकरण को लेकर अयोध्या विधायक से मिला प्रतिनिधिमंडल

प्रधानाचार्यो की मांग जायज – वेद प्रकाश गुप्ता

 

उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद जनपद अयोध्या का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष संजीव चतुर्वेदी की अध्यक्षता मे अयोध्या विधायक माननीय वेद प्रकाश गुप्त से मिला। इस अवसर पर प्रधानाचार्य परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता को दिया। ज्ञापन मे अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में दशकों से कार्यरत पदोन्नति प्राप्त प्रधानाचार्यों के स्थाईकरण की माँग की। इस अवसर पर अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने प्रधानाचार्य परिषद के प्रतिनिधि मंडल को पूर्ण रूप से आस्वस्त किया कि वह माननीय मुख्यमंत्री जी से स्वयं मिलकर प्रधानाचार्ययों की जायज मांगों से उन्हें अवगत कराएंगे। तथा उनसे अनुरोध करेंगे कि उक्त प्रकरण पर सहानुभूति पूर्वक विचार करके पदोन्नति प्राप्त प्रधानाचार्यों का स्थाईकरण कर दें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य परिषद के जिला अध्यक्ष संजीव चतुर्वेदी ने कहा कि दशकों से आशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों मे पदोन्नति प्राप्त प्रधानाचार्य कार्य कर रहे हैं तथा सभी को प्रधानाचार्य पद का वेतन भी प्राप्त हो रहा है इन्हीं प्रधानाचार्यों के स्थाईकरण को लेकर पूरे प्रदेश के प्रधानाचार्य आंदोलनरत है। और पूरे प्रदेश में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सरकार से अपने स्थाईकरण की मांग कर रहे हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव कुमार चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष डॉ रामकृष्ण पांडेय,कोषाध्यक्ष उदयभान तिवारी, जिला उपाध्यक्ष डॉ शिव कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य परिषद के वरिष्ठ नेता डॉ उदय भान सिंह, संयुक्त मंत्री एवं मीडिया प्रभारी अखिलेश कुमार उपाध्याय, प्रधानाचार्य रमाकांत तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *