महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला ने छात्राओं को किया जागरूक

महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला ने छात्राओं को किया जागरूक

अयोध्या।बुधवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला के नेतृत्व मे महिला उप निरीक्षक श्वेता राठौड़ ने पीआरडी राजकुमारी के साथ अयोध्या रिकाबगंज चौराहे पर अभियान चलाकर छात्राओं को सुरक्षात्मक उपाय बताये।इस मौके पर उन्होंने वहाँ पर मौजूद छात्राओं से अपील किया कि आप सभी घर से निकलते समय हमेशा सतर्कता बरते।इस मौके पर उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रति जागरूक व सुरक्षात्मक उपाय भी बताई।इस मौके पर उन्होंने महिलाओं तथा बालिकाओं को सुरक्षात्मक टिप्स की भी जानकारी दिया।उन्होंने विधवा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जिसमे विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन एवं सुकन्या समृद्धि योजना और हेल्पलाइन नंबर के बारे में महिलाओं को जागरूक किया।इसके अलावा उन्होंने उन्हें किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता हेतु विमेन पावर लाइन 1090, यूपी 112, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098, साइबर अपराध 1930 के बारे में बताया गया।बताया कि यह सभी नंबर आप लोग हमेशा याद रखें। जब भी आपको किसी भी प्रकार की सहायता लेने की जरूरत हो तो आप इस नंबर पर फोन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *