महिला शिक्षक संघ हरितालिका तीज महोत्सव आयोजित
मीरजापुर। अखिल भारतीय महिला शिक्षक संघ के तत्वावधान में रविवार को पुलिस लाइन स्थित एक लान में जिला स्तरीय हरितालिका तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पद्मश्री विभूषित श्रीमती उर्मिला श्रीवास्तव का आगमन हुआ। मुख्य अतिथि का स्वागत बुके देकर जिलाध्यक्ष सुष्मिता जायसवाल व महामंत्री नमिता सिंह के द्वारा किया गया। माल्यार्पण नीता जायसवाल व अंग वस्त्र कोषाध्यक्ष गुंजन सिंह के द्वारा प्रदान किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि को बैच अलंकृत सत्यम्वदा जी के द्वारा किया गया। जिन्होंने अपने संबोधन और आशीष वचन के साथ-साथ कजरी गायन की महत्वा पर प्रकाश डालते हुए कजरी गायन से तीज महोत्सव कार्यक्रम रंगा रंग बनाया। इस दौरान कजरी की अन्य प्रस्तुतियों में रश्मि, श्रुति, नंदीनी, राधा जी, दीपमाला के द्वारा समा बांध दिया गया। सभी शिक्षिका बहनों के लिए अनेक मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम और द्वितीय विजेता को पुरस्कृत किया गया। गतिविधियों में मार्गदर्शक की भूमिका, राधा और प्रतिक्षा ने निभाई। कार्यक्रम की तीज क्वीन का खिताब उषा श्रीवास्तव को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों में नगर अध्यक्ष शीला शुक्ला, मड़िहान अध्यक्ष बीना जायसवाल, छानबे अध्यक्ष जूली गौतम, रीतू, पूनम ,मीनू, सीमा, रागिनी, उषा सरोज, माधुरी, सुधा, उषा, सुमन, स्नेहलता, वंदना, आरती, प्रीती व जिला की शिक्षिका बहनों ने प्रतिभाग किया। महिला शिक्षक संघ मंच का संचालन जिला मिडिया प्रभारी मंजुला देवी के द्वारा किया गया।

