अयोध्या।(सरवन कुमार नगर संवाददाता)जिले के थाना खंडासा क्षेत्र में पीडित के मुताबिक घर के अंदर कार्य कर रही महिला को दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से जमकर मारा पीटा।जिससे पीडिता मारपीट में पुष्पा कौशल गंभीर रूप से घायल हो गई है ।मामला खंडासा गांव का बताया जा रहा है । पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दबंगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार खंडासा थाना क्षेत्र के खंडासा गांव निवासिनी पुष्पा कौशल पत्नी दीपचंद कौशल अपने घर पर सुबह गृहकार्य कर रही थी।उसी बीच पड़ोसी गणेश चंद के परिजनों ने पुष्पा के दरवाजे पर पानी फेंक दिया। जब पुष्पा ने इसका विरोध किया तो उक्त लोग उसके साथ गाली गलौज करते हुए हमलावर हो गए और घर में घुसकर लाठी-डंडों से जमकर पुष्पा को लहूलुहान कर दिया। गुहार लगाने पर जब अन्य लोग दौड़े़ तो उक्त लोग पुष्पा के घर से निकल कर अपने घर की ओर चले गए।पीड़िता पुष्पा ने पूरे मामले की लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र थाने पहुंचकर पुलिस को दिया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गणेश चंद्र पुत्र राम शंकर ,संगीता पत्नी गणेश शंकर ,दिलीप, सूरज पुत्र गणेश चंद्र, आरती ,काजल पुत्री गणेश चंद्र निवासी खंडासा के खिलाफ अपराध संख्या 59/22 और धारा 147, 323 ,452 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष खंडासा संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायती पत्र पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है। वही पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस चौकी पर पुलिस के साथ ही हमारे विपक्षी बैठे रहते हैं इसीलिए चौकी पुलिस उनकी गिरफ्तारी नहीं कर रही है, जिससे उनका मनोबल बढ़ रहा है।

