कोचिंग शिक्षकों को डीआईओएस ने किया सम्मानित

अयोध्या।(सरवन कुमार नगर संवाददाता) जिले के  शिक्षा क्षेत्र सोहावल अंतर्गत मुबारकगंज बाजार में संचालित न्यू आदर्श कोचिंग शिक्षण संस्थान की तरफ से क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षण ग्रहण करने वाले गरीब और असहाय  छात्र- छात्राओं को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने वाले शिक्षकों को डीआईओएस ने सम्मानित किया है। मुबारकगंज बाजार में न्यू आदर्श कोंचिंग शिक्षण संस्थान की तरफ से गरीब बच्चे जिनके माता पिता की किसी कारण बस मृत्यु हो गई है।ऐसे निसहाय और गरीब परिवार से जुड़े बच्चों को शिक्षण संस्थान की तरफ से कॉपी किताब से लेकर पूरी पढ़ाई निशुल्क रूप से शिक्षण संस्थान की तरफ से करवाई जा रही है। संस्थान के प्रबंध निदेशक विवेक मिश्रा की माने तो अब तक जन समाज इंटर कॉलेज की तीन छात्राओं में अलीगंज निवासी सलोनी व सरैयां निवासी मुस्कान व निधि गुप्ता जिनके पिता की मृत्यु गम्भीर बीमारी से हो चुकी है। ऐसे आर्थिक रूप से कमजोर इन परिजनों की छात्राओं को संस्थान निशुल्क कोचिंग शिक्षा प्रदान करवा रहा है। यही नही इस कोचिंग संस्थान की तरफ से करीब 60 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। इसी परिपेक्ष्य में जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार पांडेय ने शिक्षण संस्थान के प्रबंधक विवेक मिश्रा व शिक्षक शुभम को सीताराम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया है। शिक्षकों के सम्मानित होने पर शुभम कनौजिया, रमेश मिश्रा ,अंजुल मिश्रा ,सुशील मिश्रा ,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश सिंह आदि ने सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *