मां एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए योग’ पर विशेष पुस्तिका का विमोचन

मां एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए योग’ पर विशेष पुस्तिका का विमोचन

 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

 

लखनऊ। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में आईसीडीएस लखनऊ और सेसमी वर्कशॉप इंडिया ट्रस्ट ने ‘मां एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए योग’ नामक विशेष पुस्तिका का विमोचन किया। विकास भवन स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तिका का लोकार्पण जिला कार्यक्रम अधिकारी, लखनऊ श्रेयस मौर्य द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम ‘सेहतमंद आदतें’ ( हेल्दी हैबिट्स ) प्रोग्राम के अंतर्गत चलाया जा रहा है जिसे वैश्विक हेल्थकेयर कंपनी एबॉट का सहयोग प्राप्त है। सेहतमंद आदतें ( हेल्थी हैबिट्स ) प्रोग्राम के अंतर्गत माताओं, बच्चों और किशोरियों के समग्र स्वास्थ्य एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई यह पुस्तिका गर्भवती महिलाओं, शिशु की देखभाल करने वाली माताओं, किशोरियों तथा 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए सुरक्षित, वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक योग अभ्यासों पर आधारित एक सरल और उपयोगी संसाधन है। इस अवसर पर सेसमी वर्कशॉप इंडिया ट्रस्ट के लखनऊ स्थित प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर आशीष शुक्ला संस्था के अन्य प्रतिनिधियों के साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान योग को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य और समग्र विकास से जोड़ते हुए इसके लाभों को घर-घर तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया। पुस्तक का विमोचन करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी, आईसीडीएस लखनऊ, श्रेयस मौर्य ने कहा, “योग हमारे देश की प्राचीन विरासत होने के साथ-साथ स्वस्थ और संतुलित जीवन का एक प्रभावी साधन भी है। ‘मां एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए योग’ पुस्तिका के माध्यम से हम योग के लाभों को आंगनवाड़ी केंद्रों के जरिए समुदाय के अंतिम छोर तक पहुंचाना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *