माता शीतला के दरबार में मुरादें पूरी होने पर लगा भक्तो का रेला।

माता शीतला के दरबार में मुरादें पूरी होने पर लगा भक्तो का रेला।
आजमगढ़ 24 अगस्त (आर एन एस)ऋषि मुनियों की पावन तप स्थली निजामाबाद जहां पर स्वयं गुरुनानक देव जी ने तप किया था।जिनका खड़ाऊ आज भी गुरुद्वारे में रखा हुआ है।माता शीतला का पावन धाम इसी कस्बे में है जहां पर वर्ष भर मेला लगता है मगर सोमवार और शुक्रवार को माता के दरबार में भीड़ ज्यादा होती है जिसके कारण मेला काफी बड़ा लगता है।आज सोमवार के दिन माता शीतला के दरबार में श्रद्धालुओ की अपार भीड़ लगी रही।अपनी मांगी हुई मुराद पूरी होने पर श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचकर हलुवा और पूरी माता के दरबार में चढ़ाते हैं। कहा जाता है कि माता के दरबार में मांगी हुई हर मुराद पूरी होती है इसलिए काफी दूर दूर से श्रद्धालुओ की काफी भीड़ माता के दरबार में सुबह से ही लग जाती है।श्रद्धालु सुबह से ही चार पहिया और दो पहिया वाहन से माता के दरबार में पहुंचकर हलुआ और पूरी बनाकर माता के दरबार में चढ़ाने के लिए लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते है और बारी आने पर पहुंचकर हलुआ पूरी नारियल चुनरी अगरबत्ती माला फूल आदि माता को चढ़ा कर अपने और अपने परिवार के सुख समृद्धि की कामना के लिए माता के चरणों में शीश झुकाते हैं। मंदिर का पूरा परिसर नारियल चुनरी खिलौनों आदि की दुकानों से सजा रहता है।कई सौ परिवार माता के दरबार से अपना जीवन यापन करते है।मंदिर परिसर की सुरक्षा की जिम्मेदारी निजामाबाद उपनिरीक्षक मायापति पाठक ,का⁰ मोहन मौर्य,महिला का⁰रुचि तिवारी,मेनका जायसवाल,वंदना वर्मा आदि संभाली हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *