मामी को चाकू मार धायल करने वाले भांजे को राजघाट थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने 2 शातिर मोबाइल लुटेरों को किया गिरफ्तार

गोरखपुर/राजघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत बनकटी चक में अपने ननिहाल मे रहने वाला आसिफ जावेद पुत्र मोहम्मद सलीम ने अपने सगी मामी को हत्या करने की नियत से चाकू से वार कर घायल कर दिया था जिस संबंध में राजघाट पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 274/ 21 धारा 307,323 पंजीकृत किया गया उक्त मुकदमे के अनावरण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन टांडा ने पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार को अभियुक्त को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया था एसपी सिटी ने तत्परता दिखाते हुए सीओ कोतवाली विमल कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक राजघाट विनय कुमार सरोज को अभियुक्त को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने को निर्देशित किया प्रभारी निरीक्षक राजघाट ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त आसिफ जावेद पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी बनकटी चक को बर्फखाना के पास से आला कत्ल के साथ गिरफ्तार किया।
कोतवाली थाना अंतर्गत झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने वाले दो शातिर मोबाइल लुटेरों अविनाश निषाद पुत्र संपत निषाद निवासी मंझरिया टोला चक्की थाना रामगढ़ ताल हाल मुकाम चकरा अव्वल अमरूद मंडी थाना राजघाट व विकास पुत्र जयलाल निषाद निवासी फल मंडी उत्सव लान थाना रामगढ़ ताल को एक अदद ब्लू मल्टीमीडिया मोबाइल रेडमी के साथ प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर की टीम ने तरंग ओवर ब्रिज के नीचे से गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार ने पुलिस लाइन व्हाइट हाउस में पत्रकार वार्ता कर उपरोक्त जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *