मामूली विवाद में विपक्षियो पर पीड़ित ने हमला करने का लगाया आरोप,मुकदमा दर्ज
अयोध्या।मामूली विवाद के चलते एक पक्ष के लोगो ने विपक्षी पर लोहे की राड,डंडो आदि धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया। कोतवाली कैंट पुलिस को दिए गए तहरीर के माध्यम से पीड़ित रतन निषाद पुत्र अर्जुन निवासिनी मुरावन टोला रेतिया, थाना कैंट ने बताया कि मंगलवार को दोपहर 1 बजे उनकी की दादी शान्ती निषाद अपने घर का ईट उठाकर रख रही थी तभी विपक्षी पड़ोसी राजेश निषाद आ गया और गाली देते हुए कहने लगा कि यह ईट हमारी है।प्रार्थी के दादी के मना करने पर विपक्षी राजेश निषाद ने गाली देते हुए मारने के लिए दौड़ा।जब उसकी दादी घर में घुस गयी तो विपक्षी राजेश निषाद, मंगल, राजू विक्रांत, शिव विष्णु पुत्रगण राम धीरज निषाद व राम धीरज निषाद पुत्र अज्ञात सब लोगो ने लाठी डंडा, लोहे की राड व कुल्हाड़ी से जाना से मारने की नियत से हमला कर दिया।हमले मे प्रार्थी व उसके पिता अर्जुन निषाद व शनि निषाद, बाबी निषाद और मंजू निषाद, शांती निषाद, राजा निषाद बचाने के लिए दौड़े तो सभी विपक्षी लोहे की राड व कुल्हाड़ी से जान से मारने की नियत से हमला कर दिया।जिसमे राजा निषाद बाबी निषाद व मंजू निषाद के सिर में गहरा घाव हो गया है। जिला अस्पताल में डाक्टरों द्वारा भर्ती किया गया है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच करने में जुट गई है।

