मामूली विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट
अयोध्या।मामूली विवाद में खून का प्यासा छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।आनंद फानन में लोगों ने उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल ले आए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।थाना कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के रायगंज चौकी में गुरुवार को खाले के पूरवा मे किसी बात को लेकर बड़े भाई आदर्श सिंह तथा छोटे भाई अभिषेक सिंह के बीच कहां सुनी हो गई और कहासुनी इतनी बढ़ गई कि छोटे भाई अभिषेक सिंह ने बड़े भाई आदर्श सिंह पर चाकू से हमला कर दिया जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बड़े भाई आदर्श सिंह को गंभीर अवस्था में लोगों ने अस्पताल ले जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अयोध्या पंकज सिंह ने बताया कि आरोपी छोटे भाई अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया।

