मुख्यमंत्री द्वारा अग्निश्मन केन्द्र रुदौली का वर्चुअल माध्यम से किया गया उद्घाटन

अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)जिले में अग्निशमन केन्द्र रुदौली का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने वर्चुअल के माध्यम से किया।सूत्र के मुताबिक जिसमें प्रशासनिक भवन (अनावासीय) निर्मित है।जिसमें कंट्रोल रूम, स्टोर रूम, परिवहन स्टोर, कार्यालय अग्निशमन अधिकारी कार्यालय व विजिटर रूम तथा मीटिंग हाल व बैरक, भोजनालय, स्नानागर, शौचालय सहित निर्मित है।इसके अलावा इसमें स्टाफ- लीडिंग फायर मैन -01, फायर सर्विस चालक- 02, फायर मैन  06, वाहन मशीन  फायर टेण्डर 2500 ली0- 01 मय साज सज्जा सहित, वोलोरो कैम्पर मय पम्प  01, प्राथमिक अग्निशमन उपकरण, जीवनरक्षा कार्य हेतु उपकरण की व्यवस्था की गयी है, वहीं  भवन निर्माण से लाभ  मिलेगा रूदौली क्षेत्र में किसी अग्निकाण्ड की सूचना को जनपद मुख्यालय जो कि लगभग 40 किमी0 दूर है पर पहुँचने से राहत व बचाव कार्य हेतु अग्निशमन वाहन / मशीन रवाना किया जाता था, जिसमें काफी समय लगता था, अग्निशमन केन्द्र रूदौली का निर्माण होने से किसी अग्निकाण्ड की सूचना मिलते ही अब मात्र कुछ समय में ही अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर पहुँच जायेंगे व अग्निकाण्डों में होने वाली क्षति को काफी हद तक बचा पायेंगे।रूदौली क्षेत्र अग्निशमन केन्द्र चारों तरफ से 15 से 25 किमी तक घिरा हुआ है जिसमें कस्बा व ग्रामीण आंचल में भी जनता को अतिशीघ्र राहत व बचाव कार्य प्राप्त होगा। यह अग्निशमन केन्द्र खुल जाने से क्षेत्र की जनता को किसी अग्निकाण्ड हेतु अतिशीघ्र सहायता प्राप्त होगी।इस मौके पर सांसद, जनपद अयोध्या,  विधायक रूदौली अयोध्या,ब्लाक प्रमुख मवई अयोध्या, पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र, अयोध्या, जिलाधिकारी जनपद अयोध्या, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद अयोध्या, क्षेत्राधिकारी रूदौली जनपद अयोध्या, स्थानीय पुलिस प्रशासन व अग्निशमन के अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *