कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  ने अपने जन्मदिन पर प्रियंका गांधी की किया जमकर तारीफ

अयोध्या।(अमित कुमार मणि त्रिपाठी संवाददाता बीकापुर)कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने अपने जन्मदिन पर प्रियंका गांधी की किया जमकर तारीफ। कहा जब से प्रियंका गांधी ने प्रदेश की कमान संभाली है तब से दिन प्रतिदिन कांग्रेस में निखार आ रहा है। कांग्रेस में शक्ति बढ़ रही है और जनता उस शक्ति को महसूस कर रही है। लोगों ने देखा है की एक लड़ने वाला नेता उनको मिल गया है। गलत कामों के खिलाफ आवाज बुलन्द करने वाला ही नहीं लड़ने वाला नेता मिला है और यह लड़ाई औपचारिक नहीं आर पार की हो रही है। प्रियंका गांधी ने कहा है अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो प्रियंका गांधी हर वर्ग के लिए काम करेंगी। किसानों का कर्ज माफ होगा बिजली का बिल हाफ होगा। गन्ना ₹400 कुंतल होगा।बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा। लड़कियों को स्कूटी देंगे महिलाओं को मुफ्त में बस यात्रा कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *