युवाओं को नश की लत लगाने वाला गिरफ्तार, काफी दिनों से तलाश में जुटी थी खंडासा पुलिस, युवाओं को बेचता था नशा

मिल्कीपुर-अयोध्या।अयोध्या की खंडासा पुलिस काफी दिनों से युवाओं को नशे की ओर ले जाने वाले आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है।
खंडासा व कुमारगंज थाना क्षेत्र में युवाओं को गांजा बिक्री व नशे की ओर ले जाने वाले गांजा तस्कर को खंडासा पुलिस ने मोहाली चौराहे से किया गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार युवक गांजे की बिक्री करता था, उसके पास से एक किलो गांजा भी बरामद हुआ है।
पकड़ा गया युवक अमित पाल थाना कुमारगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी देवगांव अन्तर्गत इदिलपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशीले पदार्थ की ओर धकेलने का काम कर रहा था लेकिन अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब कुछ दिन तक नशीले पदार्थ की बिक्री पर बंद रहने का अनुमान है।
पुलिस चौकी प्रभारी खंडासा अश्वनी कुमार सिंह कांस्टेबल अनुज कुमार के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने चौकी प्रभारी खंडासा को सूचना दी कि एक व्यक्ति संदिग्ध बहादुरगंज से अमानीगंज संपर्क मार्ग स्थित महोली चौराहे पर किसी का इंतजार कहीं जाने के लिए कर रहा है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह कांस्टेबल अनुज के साथ मौके पर जैसे पहुंचे उक्त युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन तब तक पुलिस टीम ने युवक को पकड़ लिया। खंडासा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *