मिल्कीपुर-अयोध्य। कृषि विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर शत प्रतिशत मतदान करने के लिए मतदाताओं को प्रेरित किया।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज द्वारा ग्रामसभा डोभियारा में जागरूकता अभियान मनाया गया।
जिसके अंतर्गत प्रभात फेरी करके गांव के जनमानस में अपने एक मत के महत्व को समझाया गया। बच्चोंं ने लोगो को पहले मतदान फिर जलपान जैसे स्लोगन से मतदान के लिए प्रेरित किया।
अभियान के तहत आने वाली 27 फरवरी को प्रत्येक मतदाता को मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।
अभियान की सुचारू रूप से सफलता हेतु सारगर्भित मार्गदर्शन एवं निर्देशन अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉक्टर वेदप्रकाश द्वारा ग्रामीण किसानों, महिलाओं एवं प्रथम बार मतदान करने वाले बच्चे एवं बच्चियों को अपने वोट के महत्व के बारे में जानकारी देकर किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन उन्नत भारत अभियान के तहत गोद लिए गए गांव डोभियारा मे अभियान के सह समन्वयक डॉ आलोक सिंह द्वारा किया गया।
प्रभात फेरी में प्रमुख रूप से अभियान के समन्वयक डॉ सीताराम मिश्रा द्वारा आह्वान किया गया कि, आने वाले राष्ट्रीय उत्सव में शत प्रतिशत मतदान मे सहभागिता के साथ बिना किसी भय, लालच के एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया गया।
सह अधिष्ठाता डॉ सुशील कुमार, बिश्वबिद्यालय के चुनाव अभियान के नोडल ऑफिसर डॉक्टर सुरेश कुमार, डॉ उत्कर्ष त्रिपाठी एवं बड़ी संख्या में बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष एवं चतुर्थ बर्ष के छात्र/ छात्राओ का प्रतिभाग इस अभियान मेंं रहा। इस मौके पर प्रधान निर्मल सिंह, संजय सिह, दुर्गेश, रूपेश के साथ साथ ग्रामवासी मौजूद रहे।

