युवा विधि छात्र अत्रि तिवारी की अनूठी पहल, कानून छात्रों के लिए शुरू होगी निःशुल्क इंटर्नशिप

युवा विधि छात्र अत्रि तिवारी की अनूठी पहल, कानून छात्रों के लिए शुरू होगी निःशुल्क इंटर्नशिप

 

(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)

 

अयोध्या।अयोध्या मंडल के अम्बेडकर नगर जिले मे कानून की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को व्यावहारिक कानूनी ज्ञान एवं शोध कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से LEGAL SENSE INDIA द्वारा एक निःशुल्क विधिक इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इस पहल का नेतृत्व संस्था के संस्थापक एवं युवा विधि छात्र अत्रि तिवारी कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार, इस इंटर्नशिप कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को कानूनी अनुसंधान (Legal Research), केस स्टडी, ड्राफ्टिंग, न्यायिक निर्णयों के विश्लेषण, विधिक लेखन तथा कानूनी जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें व्यावहारिक अनुभव से भी जोड़ना है।अत्रि तिवारी ने बताया कि वर्तमान समय में बड़ी संख्या में विधि छात्र ऐसे हैं जिन्हें पढ़ाई के दौरान पर्याप्त व्यावहारिक अनुभव प्राप्त नहीं हो पाता। ऐसे में यह पहल छात्रों को कानून के क्षेत्र की वास्तविक कार्यप्रणाली को समझने तथा अपने कौशल को विकसित करने का अवसर प्रदान करेगी।उन्होंने कहा कि LEGAL SENSE INDIA पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया एवं विभिन्न माध्यमों के जरिए लोगों में कानूनी जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहा है। अब संस्था ने विधि छात्रों के लिए निःशुल्क इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है, जिससे युवाओं को उनके पेशेवर विकास में सहायता मिल सके।इस इंटर्नशिप कार्यक्रम में चयनित प्रतिभागियों को प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। इच्छुक विधि छात्र निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।अत्रि तिवारी ने कहा कि उनका उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को कानून के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें एक सक्षम और जिम्मेदार विधि पेशेवर बनने के लिए प्रेरित करना है

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *