शहादत को नमन, बिस्मिल जन्मस्थली पर रेडक्रॉस सचिव ने श्रद्धांजलि अर्पण कर सेवा ट्रस्ट को भेंट की त्रिपाल* 

शहादत को नमन, बिस्मिल जन्मस्थली पर रेडक्रॉस सचिव ने श्रद्धांजलि अर्पण कर सेवा ट्रस्ट को भेंट की त्रिपाल*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*

 

*शाहजहाँपुर* अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की 129 वीं जयंती के अवसर पर खिरनी बाग स्थित पंडित रामप्रसाद बिस्मिल जन्मस्थली सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ विजय जौहरी ने जन्मस्थली पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल को नमन किया। डॉ विजय जौहरी ने कहा कि यह पावन जन्मस्थली आज भी भारत के गौरवशाली स्वतंत्रता संग्राम की अमर गाथा का साक्षी है। इसी धरा पर जन्मे अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल का त्याग, साहस और राष्ट्रप्रेम युवाओं को राष्ट्रसेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा। जन्मस्थली भवन की जर्जर स्थिति का अवलोकन करते हुए डॉ जौहरी ने सेवा ट्रस्ट को एक तिरपाल भेंट की, जिससे वर्षा ऋतु में भवन एवं उसके संरक्षण कार्य में कुछ सहायता मिल सके। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान का ऋण नहीं चुकाया जा सकता, उनकी स्मृतियों का संरक्षण हम सबका दायित्व” है।आज हम जिस स्वतंत्र भारत की खुली हवा में सांस ले रहे हैं, वह अमर शहीदों के बलिदान का परिणाम है। ऐसे राष्ट्रनायकों की स्मृतियों का संरक्षण करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। डॉ जौहरी ने पंडित रामप्रसाद बिस्मिल जन्मस्थली सेवा ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रस्ट द्वारा शहीद बिस्मिल की स्मृतियों को संजोने, उनकी विरासत को जीवित रखने तथा नई पीढ़ी तक उनके आदर्शों को पहुंचाने का सराहनीय कार्य कर रहा है। यह सेवा वास्तव में राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने समाज एवं प्रशासन से भी इस ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण के लिए सहयोग की अपील की तथा अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल को श्रद्धापूर्वक नमन किया। डॉ विजय जौहरी ने पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जन्मस्थली सेवा ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहीदों की स्मृति में आयोजित ऐसे कार्यक्रम युवाओं में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम, जनसेवा और त्याग की भावना जागृत करते हैं। उउन्होंने कहा कि पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जन्मस्थली सेवा ट्रस्ट एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी संयुक्त रूप से शहीद बिस्मिल की राष्ट्रभक्ति, त्याग और बलिदान की अमर विरासत को संरक्षित एवं प्रसारित करने के लिए कार्य करेंगे। इस अवसर पर जिला प्रबंधन समिति सदस्य अनुज जौहरी भी उपस्थित रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *