यूपी के ग्रेटर नोएडा इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026: वैश्विक मंच पर दिखेगी यूपी की औद्योगिक ताकत

ब्यूरो चीफ / सत्य प्रकाश उपाध्याय
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS)-2026 का चौथा संस्करण 25 से 29 सितंबर तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश के उद्योग, व्यापार, निर्यात और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने वाले इस आयोजन में 2,400 से अधिक प्रदर्शक करीब 36,000 वर्गमीटर क्षेत्र में अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं।
ट्रेड शो में ODOP, MSME, GI उत्पाद, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, IT एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल, ऑटो-ईवी, हेल्थ-फार्मा, पर्यटन, रियल एस्टेट और बैंकिंग समेत विभिन्न क्षेत्रों को प्रमुखता दी गई है। ऑस्ट्रिया, बेलारूस, जापान, रूस, सिंगापुर और वियतनाम भागीदार देशों के रूप में शामिल हैं, जिससे प्रदेश के उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों और निवेशकों से सीधे जुड़ने का अवसर मिल रहा है।
आयोजन में B2B-B2C मीटिंग, विदेशी खरीदारों के साथ संवाद, कंट्री सेशन, नॉलेज सेशन और सेक्टर राउंडटेबल जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। वर्ष 2025 में 72 देशों से 550 खरीदार और पांच लाख से अधिक B2B-B2C विजिटर्स शामिल हुए थे। UPITS-2026 को ‘वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल’ की दिशा में उत्तर प्रदेश के उत्पादों, उद्यमियों और औद्योगिक क्षमता को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के महत्वपूर्ण मंच के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *