यूरिया की कालाबाजारी व थोक दर घोषित करने की मांग को लेकर भाकियू ने किया जोरदार प्रदर्शन

यूरिया की कालाबाजारी व थोक दर घोषित करने की मांग को लेकर भाकियू ने किया जोरदार प्रदर्शन

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।यूरिया खाद की कालाबाजारी, टैगिंग, थोक दर घोषित करने, यूरिया खाद की कमी को दूर करने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन जनपद अयोध्या द्वारा जिला कृषि अधिकारी अयोध्या के कार्यालय पर किसान महापंचायत किया गया महापंचायत में नव आगंतुक जिला कृषि अधिकारी सौरभ वर्मा दलबल के साथ पहुंचकर समस्याओं को जायज ठहराते हुए समाधान के लिए समय मांगा भारतीय किसान यूनियन नेताओं ने इस शर्त पर कि थोक विक्रेताओं की बैठक करके थोक दर घोषित करने हेतु बैठक की तिथि घोषित कर दिया जाए परंतु जिला कृषि अधिकारी द्वारा थोक विक्रेताओं के साथ मीटिंग करने की तिथि ना बताने के कारण आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं/ पदाधिकारियों व किसानों ने प्रदर्शन करते हुए शासन प्रशासन विरोधी नारे लगाते हुए, यूरिया की कालाबाजारी रोकने की मांग करते हुए कमिश्नरी का घेराव किया और 16 सूत्रीय ज्ञापन अपर आयुक्त प्रशासन को सौंप कर समस्या समाधान करने की मांग किया गया।किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि थोक विक्रेताओं द्वारा फुटकर विक्रेताओं को फुटकर दर से भी अधिक दाम पर यूरिया बेचने के कारण किसानों को महंगे दामों पर यूरिया मिल रही है और जबरदस्ती गुणवत्ता विहीन वस्तुओं की टैगिंग की जा रही है जो किसी भी दशा में उचित नहीं है घनश्याम वर्मा ने जिला कृषि अधिकारी व जिला प्रशासन से मांग किया कि थोक दर घोषित कर दिया जाए जिससे किसानों को भी फूट कर दर 266.50 पैसे प्रतिबोरी यूरिया मिल सके।और पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा यूरिया खरीदने की ऑनलाइन व्यवस्था किसी भी दशा में उचित नहीं है जिसको लागू नहीं होना चाहिए।जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ने स्मार्ट मीटर को पूरी तरह से समाप्त करने की मांग करते हुए प्रतिदिन 20 घंटा लगातार विद्युत आपूर्ति की मांग किया।मध्यांचल सचिव सूर्यनाथ वर्मा ने अपने संबोधन में कहां की जिन-जिन गांवों में विद्युत लाइन नहीं गई है सिंचाई हेतु विद्युत नहीं मिल पा रही है और डीजल इंजन से सिंचाई करना पड़ रहा है उन किसानों के लिए डीजल फ्री होना चाहिए।महंगाई का विरोध करते हुए प्रदेश महासचिव अभयराज ब्रह्मचारी व श्री राम वर्मा ने कहा कि डीजल पेट्रोल गैस के बढ़े।हुए दाम वापस लिए जाएं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जो 10 परसेंट विद्युत बिल में वृद्धि की गई है तत्काल वापस लिया जाए।किसान महापंचायत में भारी संख्या में नर नारी व किसान तथा भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थिति दर्ज कराकर जिला प्रशासन पर किसान समस्याओं के समाधान का दबाव बनाया।किसान महापंचायत को जिला उपाध्यक्ष शंकरपाल पांडे,भागीरथी वर्मा, फरीद अहमद, भोला सिंह टाइगर, मोहम्मद अली, सिद्धू भारती,सती प्रसाद वर्मा, सरबजीत वर्मा,राजदेव यादव,राम अवध किसान, रविंद्र मौर्य,तहसील अध्यक्ष रवि शंकर पांडे, महेंद्र वर्मा, संतोष वर्मा, राजेश मिश्रा, जगदीश यादव,रामू चंद्र विश्वकर्मा, जितेंद्र कुमार,मंसाराम वर्मा,वेद प्रकाश पांडे, राम सुमेर भारती, प्रेम शंकर वर्मा, बाबूराम तिवारी ,सुनील पाल ,राहुल वर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास वर्मा, विवेक पटेल, विजय प्रकाश ,अश्वनी शर्मा, जवाहरलाल तिवारी,लक्ष्मीकांत तिवारी, परशुराम प्रधान, काली प्रसाद मौर्य, मुन्ना कनौजिया, उर्मिला निषाद, आसमानिशा, जमुना देवी गीता देवी लालमति सुनीता देवी आदि लोगों ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *