आकाश एजुकेशनल सर्विस लिमिटेड के अथर्व वेद त्रिपाठी सहित 5 मेधावी छात्रों ने किया जेईई एडवांसड 2026 शानदार प्रदर्शन

आकाश एजुकेशनल सर्विस लिमिटेड के अथर्व वेद त्रिपाठी सहित 5 मेधावी छात्रों ने किया जेईई एडवांसड 2026 शानदार प्रदर्शन

फोटो

अयोध्या।आकाश एजुकेशनल सर्विस लिमिटेड के 5 छात्रों ने जेईई एडवांसड 2026 शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में एसआरजी डाक्टर अंबिकेश त्रिपाठी तथा प्राथमिक विद्यालय में कार्य शिक्षिका अर्चना त्रिपाठी के मेधावी पुत्र अथर्व वेद त्रिपाठी ने 181 अंकों के साथ एआईआर 2351 हासिल कर इस संस्था के साथ-साथ अपने माता-पिता तथा जिले का नाम रोशन किया है। इस बात की जानकारी पत्रकार वार्ता में देते हुए विजय पाठक, शिवम त्रिपाठी, आयुष गुप्ता, दुर्गेश राय, दीपक सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि उनके अलावा प्रियांशु श्रीवास्तव को एआईआर 5006 मिली।जबकि राघव निगम, विश्वास राय और प्रज्ज्वल तिवारी ने भी सफलता पाई।नतीजे आज घोषित हुए।एईएसएल के रीजनल डायरेक्टर डी.के. मिश्रा ने सभी छात्रों को बधाई दी और इसे कड़ी मेहनत और अनुशासित तैयारी का नतीजा बताया।प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अकादमिक हेड इंजीनियरिंग शिवम त्रिपाठी, डॉ दीपक सिंह, ब्रांच हेड बिजय पाठक ने सभी मेधावी व चयनित छात्रों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *