यू पी बोर्ड इण्टरमीडिएट कम्पार्टमेंट प्रयोगात्मक परीक्षा 2026 सम्पन्न कराने के निर्देश जारी*

*यू पी बोर्ड इण्टरमीडिएट कम्पार्टमेंट प्रयोगात्मक परीक्षा 2026 सम्पन्न कराने के निर्देश जारी*

 

लखनऊ

अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज कार्यालय द्वारा लखनऊ मण्डल के सभी 6 जिलों में यू पी बोर्ड की इण्टरमीडिएट कम्पार्टमेंट प्रयोगात्मक परीक्षा 2026 को सम्पन्न कराने के निर्देश प्राप्त हुए हैं

संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल कार्यालय के मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया उक्त प्रयोगात्मक परीक्षा इसी जुलाई माह के 16 व 17 तारीख तक जनपद मुख्यालय के किसी राजकीय अथवा प्रतिष्ठित अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय को प्रयोगात्मक परीक्षा केन्द्र निर्धारित करते हुए दो दिवसों में सम्पन्न कराकर उसकी सूचना बोर्ड ऑफिस के ईमेल पर उपलब्ध कराने के निर्देश प्राप्त हुए हैं

संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ प्रदीप कुमार ने जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ ,हरदोई,सीतापुर, लखीमपुर खीरी, उन्नाव ,रायबरेली कार्यालयों को ससमय प्रयोगात्मक परीक्षा सम्पन्न कराते हुए परिषद कार्यालय को सूचित करने के निर्देश दे दिए गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *