रनिंग कर्मियों के लिए आयोजित किया विशेष स्वास्थ्य शिविर 

रनिंग कर्मियों के लिए आयोजित किया विशेष स्वास्थ्य शिविर
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के मंडल चिकित्सालय, प्रयागराज के तत्वावधान में आज लॉबी प्रयागराज में राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के अंतर्गत रनिंग कर्मियों के लिए विशेष हेल्थ चेकअप कैंप एवं स्वास्थ्य परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शिविर में रेलवे चिकित्सालय की डायटीशियन डॉ. अर्पणा सक्सेना विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने रनिंग कर्मियों की विभिन्न चिकित्सीय एवं स्वास्थ्य जांचों की रिपोर्ट का विश्लेषण करते हुए उन्हें व्यक्तिगत स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया। उन्होंने रनिंग स्टाफ की व्यस्त एवं चुनौतीपूर्ण कार्य दिनचर्या को ध्यान में रखते हुए संतुलित आहार, उचित पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर विशेष जोर दिया।
डॉ. अर्पणा सक्सेना ने कर्मियों को दैनिक आहार में सुधार, नियमित व्यायाम तथा तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि संतुलित आहार एवं नियमित शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से स्वास्थ्य एवं शारीरिक क्षमता में सुधार किया जा सकता है।
इस अवसर पर मुख्य क्रू नियंत्रक/सामान्य वासुदेव पाण्डेय ने रनिंग कर्मियों को संबोधित करते हुए शरीर में विसेरल फैट अर्थात आंतरिक अंगों के आसपास जमा होने वाली वसा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्वास्थ्य जांच के दौरान प्राप्त रीडिंग्स को समझाते हुए इसके स्तर को नियंत्रित रखने के महत्व पर प्रकाश डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *