राजधानी के कोचिंग मे भीषण अग्निकांड के बाद एक बार फिर जागा शिक्षा व फायर विभाग
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र होता अवैध रूप से संचालित कोचिंग लाइब्रेरी व अन्य प्रतिष्ठान जिम्मेदार कौन
अयोध्या।सोमवार को लखनऊ के अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में में हुई भीषण अधिकांड में एक दर्जनों छात्रों की दर्दनाक मौत के बाद अयोध्या में भी शिक्षा व फायर विभाग के अधिकारी व कर्मी जाग गए है।मंगलवार को इन दोनों विभागों के अधिकारी तथा कर्मियों ने ताबडतोड कार्यवाही करते हुए कई होटल,पेइंग गेस्ट हाउस रेस्टोरेंट कोचिंग सेंटर,लाइब्रेरी सहित अन्य प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों का औचक निरीक्षण किया। सवाल यह उठता है कि आए दिन जब कोई बड़ी घटना होती है तब इस विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा निरीक्षण किया जाता है तो इनका ध्यान अयोध्या के गली मोहल्ले में कोचिंग,लाइब्रेरी होटल, गेस्ट हाउस और नर्सिंग होम पर क्यों नहीं पड़ता है।जिसमें कईयों को फायर विभाग की एनओसी भी नहीं है, चूंकि अगर कोई घटना हुई तो ऐसे में स्थानों पर न तो फायर का वाहन जा की सकता है न ही एंबुलेंस जा सकती है।देखा जाये तो शहर के गली गली मे कोचिंग,लाइब्रेरी,होटल व रेस्टोरेंट गेस्ट हाउस खुल चुके है।गेस्ट हाउस तथा रेस्टॉरेंट होटल मानक पर खरे नहीं उतर रहे है बीच-बीच में जब कोई आसपास के जिलों मे कोई घटना घटती है तो संबंधित विभाग कुंभकर्णी नींद से जागता है और जांच पडताल शुरू करता है उसके बाद मामला ठंडा बस्ते में चला जाता है। डीआईओएस डॉक्टर पवन कुमार तिवारी तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि शहर में देखा जाए तो कल तीन दर्जन ही कोचिंग संस्थान जिसमें लाइब्रेरी ही मानक पर खड़े उतर रहे हैं।इन दोनों अधिकारियों ने बताया कि अग्निशमन तथा शिक्षा विभाग द्वारा टीम गठित कर अवैध रूप से संचालित कोचिंग लाइब्रेरी होटल रेस्टोरेंट सहित अन्य प्रमुख प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की जा रही है। लेकिन कार्यवाही कितनी हुई इसका जवाब इन दोनों अधिकारियों पर नहीं है सिर्फ एक ही जवाब मिलता है कि नोटिस जारी की गई
है।

