रामनगरी में गिरे और खोए 203 मोबाइल फोन पुलिस ने अपने पोर्टल के माध्यम से बरामद कर किया सराहनीय कार्य

रामनगरी में गिरे और खोए 203 मोबाइल फोन पुलिस ने अपने पोर्टल के माध्यम से बरामद कर किया सराहनीय कार्य

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।रामनगरी में दर्शन पुजन को आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती ही जा रही है वहीं भारी भीड़ के दबाव चलते कई श्रद्धालुओं की मोबाइल भी गायब हुई जिसे भारी संख्या में अयोध्या पुलिस ने बरामद कर उन्हें वापस करने का सराहनीय कार्य भी कर रही है इस संबंध में खोया या गिरा फोन पुलिस ने अपने CEIR
सीईआईआर पोर्टल एप्प के माध्यम से नोडल अधिकारी/सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी और एसओजी प्रभारी अमरेश त्रिपाठी व अन्य कर्मियों के मेहनत से 203 फोन बरामद हुए है। इस बात की जानकारी देते हुए *एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि नोडल अधिकारी और उनकी टीम ने मेहनत करते हुए 203 फोन बरामद किया है। बाजार में इसकी कीमत लगभग 30 लाख से अधिक आंकी गई।जिसमें कई लोगों को आज उनका फोन वापस करवाया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *