राम मंदिर दान गबन मामले में आठों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।राम मंदिर दान गबन मामले में सोमवार को सभी आठों आरोपियों की एंटी करप्शन कोर्ट में वर्चुअल माध्यम से पेशी हुई।सुनवाई के बाद अदालत ने सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत (जुडिशल कस्टडी) 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है।अदालत के आदेश के बाद सभी आरोपी फिलहाल जेल में ही रहेंगे।इस दौरान पुलिस ने किसी भी आरोपी की कस्टडी रिमांड की मांग अदालत से नहीं की। ऐसे में आरोपियों से पुलिस हिरासत में पूछताछ नहीं होगी और वे न्यायिक अभिरक्षा में ही रहेंगे।राम मंदिर दान गबन मामले को लेकर जांच एजेंसियां लगातार साक्ष्य जुटाने में लगी हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई अदालत के निर्देशों और जांच की प्रगति के आधार पर होगी।यह मामला प्रदेश ही नहीं,पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ
है।

