राम मंदिर में कथित चंदा घोटाले के विरोध में कांग्रेस की सद्बुद्धि पदयात्रा, मंदिर में किया हनुमान चालीसा का पाठ

राम मंदिर में कथित चंदा घोटाले के विरोध में कांग्रेस की सद्बुद्धि पदयात्रा, मंदिर में किया हनुमान चालीसा का पाठ

 

जौनपुर। अयोध्या के राम मंदिर में कथित चंदा चोरी और चढ़ावे में बड़े पैमाने पर घोटाले के आरोपों को लेकर मंगलवार को जौनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर कांग्रेस कार्यालय, सब्जी मंडी स्थित इंदिरा भवन से केरारवीर मंदिर तक ‘सद्बुद्धि पदयात्रा’ निकाली।

पदयात्रा का समापन सद्भावना पुल के पास स्थित केरारवीर मंदिर परिसर में हुआ, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और राम मंदिर से जुड़े कथित चोरी व चढ़ावा घोटाले के मुख्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजने की मांग की।

पदयात्रा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के संरक्षण में राम मंदिर में कथित लूट और वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि चंदे और चढ़ावे में कथित घोटाला भगवान श्रीराम के भक्तों की आस्था के साथ विश्वासघात है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की।

वहीं, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर कथित मुख्य आरोपियों चंपतराय बंसल, नृपेंद्र मिश्रा, अनिल मिश्रा और गोपाल राव को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भगवान राम के नाम पर राजनीति करने वाले लोग ही अब राम के नाम पर हुए कथित घोटाले के आरोपों से घिरे हुए हैं।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *